Wednesday, November 30, 2022

इंसान अकेला कब होता है ?





इंसान अकेला कब होता है ?

वो जो अकेला बैठा होता है ?

या फिर वो,

जो किसी के साथ होकर भी अकेला होता है ?


मैंने यह महसूस किया है,

कोई ना हो, तो भी वो तनहा नहीं ।

वो दुनिया से और दुनिया उससे गुफ़्तगू करती है ।

बंद अकेले कमरे में भी,

वो हज़ारों लोगों के साथ होता है ।


फिर मैंने वो भी शख़्स देखा है,

कहने को तो उसके साथ,

 उसका हमराही बैठा है I 

कहने को तो वो लोगों से घिरा रहता है ।

पर फिर भी मैंने उसे न अकेले होके भी अकेला देखा है ।


No comments:

Post a Comment

इंसान अकेला कब होता है ?

इंसान अकेला कब होता है ? वो जो अकेला बैठा होता है ? या फिर वो, जो किसी के साथ होकर भी अकेला होता है ? मैंने यह महसूस किया है, कोई ना हो, तो ...